सेक्स टॉय से ज़िंदगी खत्म होते होते बची,खेल खेल प्राइवेट पार्ट में डाला
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान करने वाली खबर सामने आइ है। यहां डॉक्टर ने एक युवक के पेट से सेक्स टॉय निकाला है। पेट दर्द की शिकायत लेकर शख्स डॉक्टर के पास पहुंचा तो एक्स-रे किया गया और जब रिपोर्ट सामने आई तो डॉक्टर हैरान रह गए।
हालांकि डॉक्टर की टीम ने लड़के की जान बचा ली है।
जानकारी के मुताबिक, गुजरात के रहने वाला एक शख्स पेट की शिकायत लेकर डॉक्टर के पास पहुंचा था लेकिन जब डॉक्टर ने उसकी जांच पड़ताल की तो वह भी हैरान रह गए। दरअसल शख्स के पेट में सेक्स टॉय पड़ा हुआ था। कौशांबी के यशोदा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने कोलोनोस्कोपी के जरिए उसे बाहर निकाला।
डॉक्टरों ने बताया कि शख्स को इमरजेंसी में भर्ती किया गया था। उसे मल त्याग में कठिनाई और गुदा में दर्द की की परेशानी थी। तमाम रिपोर्ट्स के बाद जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसने गुदा में एक सेक्स टॉय डाल लिया था, जो अंदर चला गया था।
मिली जानकारी के मुताबिक, शख्स के पेट से सेक्स टॉय निकालने का पहला प्रयास असफल रहा, जिसके बाद सर्जन डॉ. विजय पांडे और गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. कुणाल दास ने शख्स के पेट से टॉय को बाहर निकला। जानकारों का कहना है कि अगर इस तरह सेक्स टॉय ना निकला होता तो ऑपरेशन की जरूरत पड़ती।
वहीं डॉक्टर्स का कहना है कि सेक्स टॉय का उपयोग और इस तरह की घटना आम बात नहीं है। लोग अलग-अलग कारणों से अलग-अलग चीजों का उपयोग करते हैं, जो बाद में परेशानी का कारण बन जाते हैं। डॉक्टर्स ने सुरक्षा को ध्यान में रखने की सलाह दी है।

rexpress 