रायबरेली-डलमऊ गंगा घाट पर छठ पूजा को लेकर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, नगर पंचायत ने संभाली व्यवस्थाओं की कमान
साफ-सफाई से लेकर घाटों की व्यवस्था तक नगर पंचायत रही मुस्तैद, श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य
डलमऊ- रायबरेली- छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध डलमऊ के पावन गंगा घाटों पर छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। छठ महापर्व को लेकर सुबह से ही गंगा घाटों पर भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। महिलाओं ने पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ छठी मैया की पूजा-अर्चना की तथा अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की लंबी आयु की कामना की।
छठ पूजा को लेकर नगर पंचायत डलमऊ से लेकर स्थानीय प्रशासन तक व्यवस्थाओं की देखरेख में जुटा रहा। घाटों पर साफ-सफाई, स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं कराई गईं। नगर पंचायत की ओर से सफाई व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित कराया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष पंडित बृजेश दत्त गौड़ के नेतृत्व में व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। वहीं उनके प्रतिनिधि शुभम गौड़ ने भी घाटों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की जानकारी दी और श्रद्धालुओं को छठ महापर्व के महत्व के बारे में बताया।
छठ पूजा का धार्मिक महत्व
प्रतिनिधि शुभम गौड़ ने बताया कि छठ पूजा सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित भारत का प्रमुख लोकपर्व है। इस पर्व में सूर्य देव को जीवन, ऊर्जा और आरोग्य का प्रतीक मानकर उनकी उपासना की जाती है। मान्यता है कि छठी मैया की पूजा करने से परिवार में सुख-शांति आती है और संतान की दीर्घायु एवं खुशहाली का आशीर्वाद मिलता है। इस पर्व में व्रती महिलाएं और पुरुष कठिन निर्जला व्रत रखकर डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देते हैं।
उन्होंने बताया कि छठ महापर्व केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि प्रकृति, जल और सूर्य के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का भी पर्व है। इस दौरान स्वच्छता, अनुशासन और पवित्रता का विशेष ध्यान रखा

rexpress 