करंट लगने से युवक की मौत घर में मचा कोहराम

करंट लगने से युवक की मौत घर में मचा कोहराम

-:विज्ञापन:-



अमित अवस्थी (गुड्डू)
मो-7007782057
    9838 392 747




 रायबरेली (बछरावां): बुधवार दोपहर सब्जी गांव का रहने वाला रामसोहन रावत पुत्र पच्चू उम्र 32 वर्ष गांव में ही आम के पेड़ की डालें छांट रहा था । तभी एक डाल पेड़ के बगल से गुजरी हाई टेंशन लाइन पर गिर गई । जिससे रामसोहन करंट की चपेट में आ गया । पिता को झुलसते देख नीचे खड़ा उसका पुत्र धर्मेश उम्र 5 वर्ष गांव की तरफ चीख पुकार करते हुए भागा । जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते युवक ने दम तोड़ दिया । थाना अध्यक्ष बृजेश राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है । तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी ।