रायबरेली-भूमि खाते में नाम दुरुस्त करने के लिए लेखपाल मांगे पांच हजार मागने का आरोप,,,,

रायबरेली-भूमि खाते में नाम दुरुस्त करने के लिए लेखपाल मांगे पांच हजार मागने का आरोप,,,,

-:विज्ञापन:-




   रिपोर्ट-सागर तिवारी

- रिश्वत न मिलने पर लगा दी गलत आख्या 
ऊंचाहार , रायबरेली । पुस्तैनी जमीन के खाते में नाम दुरुस्त कराने के लिए लेखपाल पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा है । पीड़ित किसान ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की है । आरोप है कि अपेक्षित रिश्वत न मिलने पर लेखापाल ने गलत आख्या रिपोर्ट लगा दी । 
     मामला तहसील क्षेत्र के उमरन का है । यहां के रहने वाले हीरालाल का कहना है कि उनकी पुस्तैनी भूमि संख्या 463 में उनका नाम हीरालाल उर्फ मेवालाल दर्ज है , जबकि अन्य सभी दस्तावेजों ने उनका नाम हीरालाल है । जिसे दुरुस्त कराने के लिए उन्होंने तहसीलदार के यहां आवेदन किया था । उनका कहना है कि तहसीलदार ने लेखपाल से इसमें आख्या मांगी तो उन्होंने लेखपाल को आधार कार्ड समेत सभी दस्तावेज उपलब्ध करा दिए । इसके बाद लेखपाल ने उनसे फोन पर पांच हजार रुपए रिश्वत की मांग की , जब उन्होंने अपेक्षित रिश्वत नहीं दिया तो लेखपाल ने गलत आख्या रिपोर्ट लगा दी । पीड़ित किसान ने अब इस मामले में जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा है । एसडीएम राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें प्रकरण की जानकारी नहीं है ।