रायबरेली: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का एक दिवसीय दौरा कल

रायबरेली: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का एक दिवसीय दौरा कल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक कल एक दिवसीय रायबरेली दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे 7वें तम्बाकू नियंत्रण सम्मेलन में सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन एम्स रायबरेली परिसर में किया जाएगा।
सम्मेलन में तम्बाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों, रोकथाम की रणनीतियों और जन-जागरूकता अभियानों पर चर्चा होगी। डिप्टी सीएम के साथ स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, विशेषज्ञ चिकित्सक और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति और तम्बाकू नियंत्रण से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा किए जाने की भी संभावना है।
डिप्टी सीएम के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और एम्स प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यातायात और कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।