रायबरेली-परिजनों से नाराज होकर युवक ने आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर

रायबरेली-परिजनों से नाराज होकर युवक ने आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावा रायबरेली। थाना क्षेत्र की थुलेडी चौकी अंतर्गत राघवपुर गांव में गुरुवार की दोपहर परिजनों से नाराज होकर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, हालत बिगड़ती देख परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त युवक राहुल कुमार पुत्र दिलीप कुमार उम्र 26 वर्ष निवासी राघवपुर ने उस समय आत्महत्या करने का प्रयास किया, जब वह अपने परिजनों से किसी बात को लेकर नाराज हो गया। विदित हो की उक्त युवक राहुल ने अपने कमरे के अंदर पंखे में फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या करने का प्रयास किया, जब उक्त युवक का दम घुटने लगा तो उसके द्वारा चीख पुकार मचाई गई, युवक की चीख पुकार सुनकर परिजन एवं आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और अंदर से बंद दरवाजे को किसी तरह तोड़कर युवक को फांसी के फंदे से नीचे उतार कर तत्काल उनके द्वारा निजी वाहन से गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक प्रभात मिश्रा ने प्राथमिक उपचार करने के पश्चात युवक की हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।