ऊंचाहार:एनटीपीसी ने दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल एवं अन्य उपकरण,

ऊंचाहार:एनटीपीसी ने दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल एवं अन्य उपकरण,

-:विज्ञापन:-



     रिपोर्ट-सागर तिवारी
 मो- 9044949495

ऊंचाहार/रायबरेली:एनटीपीसी ने अपने नैगम सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए आसपास के गांवों के ऊंचास दिव्यांगों को सामान्य ट्राई साइकिल, मोटरचालित ट्राई साइकिल के साथ साथ अन्य सहायक उपकरणों का वितरण किया। परियोजना के दौरे पर आए क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक(उत्तर) दिवाकर कौशिक,  परियोजना प्रमुख बिस्व मोहन सिंह तथा अन्य विशिष्ट अतिथियों ने ये उपकरण प्रदान किए। ट्राई साइकिल के अलावा सुगमता इलेक्ट्रॉनिक छड़ी, श्रवण मशीन एवं व्हील चेयर पाकर दिव्यांगों के चेहरे खिल उठे। सभी ने एनटीपीसी के प्रति कृतज्ञ भाव से आभार जताया। महाप्रबंधक आशुतोष बिस्वास, दिलीप कुमार साहू तथा एस यू हरिदास, मानव संसाधन प्रमुख पंकज कुमार अन्य विभागाध्यक्ष, यूनियन एवं एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं महासचिव सहित ग्राम प्रधान, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण लोग उपस्थित रहे। सभी ने एनटीपीसी की सीएसआर नीति की भूरि भूरि सराहना की।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रबंधक स्नेहा त्रिपाठी ने किया।