रायबरेली-ऊंचाहार रायबरेली शटल ट्रेन को परियावां तक चलाने की मांग

रायबरेली-ऊंचाहार रायबरेली शटल ट्रेन को परियावां तक चलाने की मांग

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी



ऊंचाहार-रायबरेली-कुंडा के व्यापारियों ने सांसद से मिलकर ऊंचाहार रायबरेली शटल ट्रेन का संचालन परियावां तक करने की मांग की है।
कुंडा मानिकपुर और परियावां के व्यापारियों ने सांसद संगम लाल गुप्ता को बताया कि नजदीकी कारोबार के लिए रायबरेली शहर करीब पड़ता है। सुबह गंगा गोमती को छोड़ कोई ट्रेन नहीं है। बसों का किराया काफी महंगा पड़ता है। इसलिए ऊंचाहार से रायबरेली अप डाउन पैसेंजर ट्रेन की सुविधा परियावां तक दी जाए।

-

ज्ञापन सौंपने वालों में कमलेश कुमार, गोपाल, अंजलि, बबलू, अनिल,गनेश, राधेश्याम, शिव भोला और जिला पंचायत सदस्य कालाकांकर अनुज सोनकर शामिल रहे।