आदित्य हत्याकांड में बड़ा अपडेट: उम्रकैद की सजा के बाद दोषियों का अलग-अलग जेलों में ट्रांसफर
रिपोर्ट - अमन श्रीवास्तव
मो - 8052996633
रायबरेली: चर्चित आदित्य हत्याकांड मामले में उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद दोषियों को अलग-अलग जेलों में स्थानांतरित कर दिया गया है। जेल प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई है।
जानकारी के मुताबिक, मामले में उम्रकैद की सजा पाने वाले आरपी यादव को सुल्तानपुर जेल, सुरेश यादव को प्रतापगढ़ जेल, जबकि हर्षित वर्मा और सोमू यादव को फतेहपुर जेल भेजा गया है। सभी दोषियों को संबंधित जेलों में दाखिल करा दिया गया है।
आदित्य हत्याकांड की सुनवाई के दौरान अदालत ने मामले में दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। फैसले के बाद जेल प्रशासन ने सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था के तहत बंदियों को अलग-अलग जिलों की जेलों में ट्रांसफर करने का निर्णय लिया।
इस चर्चित हत्याकांड को लेकर रायबरेली में लंबे समय से लोगों की नजर अदालत की कार्रवाई पर बनी हुई थी। सजा के बाद अब दोषियों के जेल ट्रांसफर की कार्रवाई पूरी कर ली गई है। प्रशासनिक स्तर पर इस कदम को सुरक्षा व्यवस्था से जोड़कर देखा जा रहा है।

rexpress 