रायबरेली: दरोगा के सामने महिला डांसरों के ठुमके, ‘दरोगा जी चोरी हो गई’ गाने पर झूमे लोग!
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली-जिले में पुलिसकर्मी की मौजूदगी में महिला डांसरों के डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। वायरल वीडियो भदोखर थाना क्षेत्र के भाव गांव का बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि मेले के समापन के बाद कार्यक्रम में महिला डांसरों ने जमकर डांस किया। इस दौरान ‘दरोगा जी चोरी हो गई’ गाने पर डांस का नजारा देखने को मिला। वायरल वीडियो में खाकी वर्दी पहने एक दरोगा की मौजूदगी में महिला डांसरों को नृत्य करते देखा जा रहा है। वहीं, पुलिसकर्मी भी डांस का आनंद लेते नजर आने की बात कही जा रही है।
वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस महकमे में इसकी चर्चा शुरू हो गई है। अब सवाल उठ रहे हैं कि कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मी की मौजूदगी में यह आयोजन किन परिस्थितियों में हुआ और क्या इस मामले में कोई कार्रवाई की जाएगी।
हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि और उसमें दिखाई दे रहे पुलिसकर्मी की पहचान को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस विभाग की ओर से मामले में कोई आधिकारिक बयान या कार्रवाई की जानकारी सामने आने पर तस्वीर साफ हो सकेगी।

rexpress 