आखिर क्यो? चाय दुकानदार पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला, पत्नी को भी पीटा, कई राउंड की फायरिंग

आखिर क्यो? चाय दुकानदार पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला, पत्नी को भी पीटा, कई राउंड की फायरिंग

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऊंचाहार के चड़रई टोल प्लाजा के पास मंगलवार रात दबंगों ने चाय दुकानदार पर जानलेवा हमला कर दहशत फैला दी। बाइक सवार बदमाशों ने दुकानदार महेंद्र कुमार और उनकी पत्नी कल्पना सरोज की पिटाई की और विरोध करने पर तमंचे से कई राउंड फायरिंग की।

मृल रूप से बिकई गांव निवासी महेंद्र कुमार पिछले दस वर्षों से चड़रई में घर बनाकर परिवार के साथ रह रहे हैं। घटना के वक्त उनकी दुकान पर उमेश कुमार बैठा था, तभी उमेश का भाई विनोद कुमार आया और दुकान पर उमेश को बैठाने पर रोक लगाने की धमकी दी। महेंद्र के इनकार करने पर वह वहां से चला गया।

रात में विनोद अपने गांव के विक्की और दो अन्य साथियों के साथ बाइक से लौटा और हमला कर दिया। हमलावर फायरिंग करते हुए भागने लगे, तभी ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस को मौके से एक बाइक, तीन जिंदा कारतूस और दो दगे कारतूस के खोखे मिले। बुधवार सुबह सीओ अरुण कुमार नौहवार और कोतवाल संजय कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ ने बताया कि दो नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मारपीट, फायरिंग और दलित उत्पीड़न की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।