रायबरेली-एसपी रवि कुमार के निर्देशन में रायबरेली पुलिस की बड़ी उपलब्धि, प्रदेश में मोबाइल रिकवरी में तीसरा स्थान

रायबरेली-एसपी रवि कुमार के निर्देशन में रायबरेली पुलिस की बड़ी उपलब्धि, प्रदेश में मोबाइल रिकवरी में तीसरा स्थान

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

 

एएसपी पवन गौतम को प्रतीक चिह्न देकर दी गई बधाई, खोए मोबाइल बरामद करने में पुलिस का बेहतर प्रदर्शन

रायबरेली। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में रायबरेली पुलिस ने मोबाइल रिकवरी के मामले में प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। खोए और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए किए जा रहे प्रयासों में जिले की पुलिस को यह उपलब्धि मिली है।
इस उपलब्धि पर अपर पुलिस अधीक्षक पवन गौतम को प्रतीक चिह्न देकर बधाई दी गई। मोबाइल रिकवरी अभियान के जरिए पुलिस लोगों के खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें वापस दिलाने में सफल रही है।
रायबरेली पुलिस की इस उपलब्धि से पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में मोबाइल बरामदगी के लिए किए जा रहे प्रयासों को इस सफलता का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।