रायबरेली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा का भव्य स्वागत, 2027 में सरकार बनाने का किया दावा

रायबरेली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा का भव्य स्वागत, 2027 में सरकार बनाने का किया दावा

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट - अमन श्रीवास्तव

मो - 8052996633

रायबरेली- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा के पहली बार रायबरेली आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। रायबरेली पहुंचीं आराधना मिश्रा ने मीडिया से बातचीत के दौरान महिला सम्मान और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया।

आराधना मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में महिलाओं का सम्मान सुरक्षित है। कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें राजनीति में उचित अवसर देने का काम किया है। उन्होंने अपने संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा, “नारी हूं, लड़ सकती हूं और लड़कर दिखाऊंगी।”

वहीं, उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस का पूरा ध्यान चुनाव के परिणाम पर है। सीटों के बंटवारे के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम लोग सीट बंटवारे पर नहीं, बल्कि परिणाम पर नजर रख रहे हैं।

आराधना मिश्रा ने दावा किया कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी और प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। उनके इस बयान के बाद प्रदेश की सियासत में 2027 के चुनाव को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

रायबरेली में उनके स्वागत को कांग्रेस की आगामी चुनावी तैयारियों और संगठनात्मक सक्रियता के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।