रायबरेली-दो दिवसीय रामलीला का भव्य मंचन कार्यक्रम हुआ संपन्न

रायबरेली-दो दिवसीय रामलीला का भव्य मंचन कार्यक्रम हुआ संपन्न

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां रायबरेली। विकास क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा में विगत 85 वर्षों से अनवरत श्री द्वारकाधीश रामलीला समिति सरौरा द्वारा आयोजित की जा रही दो दिवसीय भव्य रामलीला का मंचन कार्यक्रम सोमवार को पूरी भव्यता एवं दिव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस रामलीला के कार्यक्रम में स्थानीय गांव निवासी मनोज कुमार ने महाराज दशरथ, शिवम ने महाराज जनक, अनुराग ने विश्वामित्र, हर्षित ने भगवान राम, शिवरामकृष्णन पांडे ने लक्ष्मण, प्रेमचंद ने बाणासुर एवं अरुण कुमार आदि प्रमुख पात्रों ने अपने अभिनय का भव्य मंचन कर कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों को अपने अभिनय से मंत्रमुग्ध कर दिया।  प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम दो दिवसीय होता है और प्रथम दिन यह कार्यक्रम महाराज दशरथ एवं विश्वामित्र संवाद से शुरू होकर द्वितीय दिवस दिन में राम बारात निकालने के उपरांत रात में जनक सभा के पश्चात सीता स्वयंवर का मंचन कर समाप्त किया जाता है।