रायबरेली में कुल 107 परीक्षा केंद्रों पर 70 हजार अभियार्थी देंगे यूपी बोर्ड की परीक्षा

रायबरेली में कुल 107 परीक्षा केंद्रों पर 70 हजार अभियार्थी देंगे यूपी बोर्ड की परीक्षा

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। परीक्षा केंद्रों के लिए 107 स्टेटिक व 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं।

परीक्षा के लिहाज से जनपद को नौ जोन में बांटा गया है।

107 केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य व्यवस्थापक व 3900 कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की जाएगी। बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से प्रारंभ होगी। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार सभी प्रश्न पत्र समय से जनपद में पहुंच चुके हैं और उन्हें कड़ी निगरानी में रखा गया है। इस साल जनपद में कुल 107 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती अनिवार्य की गई है। जिससे परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल नियंत्रण किया जा सके।

इसके अतिरिक्त प्रत्येक केंद्र पर एक केंद्र व्यवस्थापक और एक वाह्य केंद्र व्यवस्थापक की भी नियुक्ति की गई है। ताकि आंतरिक व वाह्य दोनों स्तरों पर निगरानी सुनिश्चित हो सके। परीक्षा व्यवस्था की सतत निगरानी के लिए सात सचल दलों का गठन किया गया है। इनमें पहले सचल दल का नेतृत्व जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) करेंगे, दूसरे दल की कमान बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) के पास होगी।

तीसरे सचल दल की जिम्मेदारी वित्त एवं लेखाधिकारी को सौंपी गई है। जबकि चार दलों की कमान का नेतृत्व चार अलग-अलग राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य करेंगे। ये दल परीक्षा के दौरान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे। पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में परीक्षा का कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां किसी भी प्रकार की शिकायत की जा सकेगी। जिसका तत्काल प्रभाव से निस्तारण किया जा सकेगा।

28 संवेदनशील परीक्षा केंद्र, रहेगी विशेष निगरानी

107 परीक्षा केंद्रों में 28 केंद्र संवेदनशील हैं। इन केंद्रों की विशेष निगरानी रहेगी। एलआईयू व अतिरिक्त फोर्स तैनात रहेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा कि परीक्षाओं की शुचिता, संवदेनशील एवं गोपनीयता को दृष्टिगत रखते हुए यह अत्यंत आवश्यक है कि 107 परीक्षा केंद्रों की एलआईयू और एसटीएफ के माध्यम से परीक्षण कराया जाए, जिससे किसी भी प्रकार अव्यवस्था एवं अनुचित साधनों के प्रयोग से बचाव किया जा सके।

परीक्षा केंद्रों के लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर विशेष नजर रहेगी। परीक्षा पूरी तरह शुचितापूर्ण और पारदर्शी होगी।

संजीव कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, रायबरेली