रायबरेली-दो ट्रेलरों की हुई आमने-सामने जोरदार टक्कर, चालक व परिचालक मामूली रूप से हुए घायल

रायबरेली-दो ट्रेलरों की हुई आमने-सामने जोरदार टक्कर, चालक व परिचालक मामूली रूप से हुए घायल

-:विज्ञापन:-



घटना के पश्चात हाईवे मार्ग पर लगा कई घंटे भीषण जाम, राहगीरो के लिए बनी समस्या

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


शिवगढ़ रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांदा बहराइच राजमार्ग पर गूढा गाँव के पास गुरुवार की देर रात लगभग 11:00 बजे के आसपास दो ट्रेलरों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में दोनों वाहनों के चालक व परिचालकों को मामूली चोटे आई हैं। वहीं भीषण जाम के कारण हाईवे मार्ग पर कई घंटे तक आवागमन भी बाधित रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त घटनास्थल पर उस समय हड़कंप मच गया, जब दो ट्रेलरों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, टक्कर इतनी भयानक थी कि, एक ट्रेलर हाईवे मार्ग पर पलटकर आधा खाई की ओर लटक गया। वहीं दूसरे ट्रेलर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और वह हाईवे मार्ग पर केबिन समेत मुड़कर खड़ा हो गया। घटना के पश्चात उक्त हाईवे मार्ग पर कई घंटे तक लंबा जाम लगा रहा, जिसमें वाहन चालकों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। कुछ वाहन चालक गांव के अंदर मौजूद वैकल्पिक मार्गो से अपने गंतव्य तक पहुंचे। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस के द्वारा अन्य राहगीरों की मदद से कड़ी मशक्कत करने के बाद किसी तरह पुन: आवागमन को सुचार रूप से शुरू कराया गया।