रायबरेली-ट्रेन से कटकर युवक की मौत

रायबरेली-ट्रेन से कटकर युवक की मौत

-:विज्ञापन:-


शाम को खेत के लिए निकला था युवक 

डलमऊ रायबरेली- शाम को खेत के लिए घर से निकले युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। 
   डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के सिरीस्तापुर तेरुखा निवासी अखिलेश पुत्र विनोद उम्र 30 वर्ष मंगलवार शाम को घर से खेत के लिए निकला था देर शाम वह घर नहीं लौटा रात लगभग 9:00 बजे ऊंचाहार लालगंज रेलखंड पर भीमगंज के पास प्रयागराज से कानपुर जाने वाली इंटरसिटी ट्रेन से काटकर उसकी मौत हो गई घटना की जानकारी होने पर डलमऊ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है देर रात पुलिस ने शव की पहचान कराई मृतक के भाई देवेंद्र ने बताया कि शाम को वह खेत के लिए निकला था लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचा रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचा इसकी जानकारी नहीं है मृतक रेलवे कोच में मजदूरी करता था। कोतवाल राघवन कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन से कटकर युवक की मौत हुई थी सूचना मिलने पर सबको कब्जे में लिया है परिजनों के द्वारा किसी भी प्रकार की तहरीर नहीं दी गई है शव का पीएम कराया जा रहा है