रायबरेली-राहगीर और कुत्ते को बचाने में अनियंत्रित हुई वैन, गुमटी से टकराई

रायबरेली-राहगीर और कुत्ते को बचाने में अनियंत्रित हुई वैन, गुमटी से टकराई

-:विज्ञापन:-




सड़क हादसे के बाद विवाद, घायल चालक का सीएचसी में इलाज; पुलिस को दी गई सूचना

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


लालगंज रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के लालगंज–खीरों मार्ग स्थित धनाभाद गांव में मंगलवार को एक मारुति वैन चालक द्वारा राहगीर और अचानक सड़क पर आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित हो गया।अनियंत्रित वैन सड़क किनारे रखी एक गुमटी से टकरा गई। हादसे के बाद गुमटी स्वामी ने कथित तौर पर आपा खोते हुए वैन चालक पर हमला कर दिया, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित चालक रामसागर (42) पुत्र रामसुख, निवासी उगाभाद थाना लालगंज ने बताया कि वह अपनी पत्नी को लेने लालगंज जा रहा था। धनाभाद गांव के पास एक ओर पैदल राहगीर और दूसरी ओर अचानक कुत्ता आ गया, जिसे बचाने के प्रयास में वैन अनियंत्रित होकर गुमटी से टकरा गई। हादसे में वैन भी क्षतिग्रस्त हो गई। आरोप है कि गुमटी स्वामी घटना के बाद अपने घर के अंदर गया और लाठी लेकर आया तथा रामसागर पर हमला कर दिया। लाठी से की गई मारपीट में चालक के सिर में गंभीर चोट आई और शरीर के अन्य हिस्सों में भी कई जगह चोटें आईं। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
इस संबंध में कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक घटना की जानकारी थाने पर नहीं पहुंची है। उन्होंने कहा कि यदि पीड़ित की ओर से तहरीर प्राप्त होती है तो विधि सम्मत कार्यवाही की जाएगी।