रायबरेली-जान जोखिम में डालकर युवतियों ने किया स्टंट

रायबरेली-जान जोखिम में डालकर युवतियों ने किया स्टंट

-:विज्ञापन:-


यातायात नियमों की खुलेआम उड़ाई गई धज्जियां

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


हरचंदपुर रायबरेली। लखनऊ -प्रयागराज नेशनल हाईवे पर स्थित हरचंदपुर थाना क्षेत्र के शोरा आस्तिक गेट के पास की है। वीडियो में दो युवतियाँ चलती हुई सफेद कार की खिड़कियों से बाहर लटककर खतरनाक तरीके से स्टंट करते और रील बनाते हुए दिखाई दे रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और वीडियो के आधार पर वाहन और युवतियों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस हरकत से न केवल युवतियों की जान जोखिम में थी, बल्कि हाईवे पर चल रहे अन्य यात्रियों की सुरक्षा को भी खतरा पैदा हुआ और यातायात नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं।  पुलिस अक्सर ऐसे मामलों में भारी चालान और लापरवाही से गाड़ी चलाने (रैश ड्राइविंग) की धाराओं के तहत कार्यवाही करती है।