ऊंचाहार 33 केवीए की हाई वोल्टेज बिजली लाइन के केबल में अचानक लगी भीषण आग,,,

ऊंचाहार 33 केवीए की हाई वोल्टेज बिजली लाइन के केबल में अचानक लगी भीषण आग,,,

-:विज्ञापन:-


    रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार/रायबरेली: ऊंचाहार-सलोन मार्ग पर बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एनटीपीसी रोड स्थित गंदा नाला के समीप गुजरी 33 केवीए की हाई वोल्टेज बिजली लाइन के केबल में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई और राहगीरों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।फायर ब्रिगेड ने पाया काबू स्थानीय निवासियों ने जैसे ही केबल से आग की लपटें उठती देखीं, तुरंत इसकी सूचना विद्युत विभाग और फायर ब्रिगेड को दी। गनीमत रही कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद धधकती आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। आग लगने के कारण सड़क के किनारे से गुजर रहे लोग भी सहम गए थे।
विद्युत विभाग की कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से तत्काल क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद करा दी। इस संबंध में एसडीओ सचिन कुमार गौड़ ने बताया:
"बिजली के केबल में आग लगने की सूचना प्राप्त होते ही लाइन को बंद कर दिया गया था ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि न हो। स्थिति अब नियंत्रण में है और तकनीकी स्टाफ को मौके पर भेज दिया गया है।जल्द बहाल होगी आपूर्ति विद्युत विभाग के अनुसार, जले हुए केबलों की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही लाइन को दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। फिलहाल, विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।