रायबरेली-छत पर पतंग उड़ाते समय नीचे गिरा बालक, गंभीर रूप से हुआ घायल

रायबरेली-छत पर पतंग उड़ाते समय नीचे गिरा बालक, गंभीर रूप से हुआ घायल

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र मौरावा के अंतर्गत दमगड़ी मजरे सन्दाना गांव में छत के ऊपर पतंग उड़ाते समय एक बालक छत से नीचे गिर पड़ा। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल बालक आदित्य कुमार पुत्र कमलेश उम्र 7 वर्ष निवासी दमगड़ी मजरे संदाना थाना मौरावा जनपद उन्नाव रविवार की शाम अपने घर की छत के ऊपर पतंग उड़ा रहा था। तभी अचानक वह नीचे आ गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। बालक की चीख पुकार सुनकर तत्काल परिजनों के द्वारा   निजी वाहन से इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक प्रभात मिश्रा के द्वारा उक्त बालक का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।