रायबरेली-शिक्षक की पत्नी ने जीता मिसेज उत्तर प्रदेश का खिताब

रायबरेली-शिक्षक की पत्नी ने जीता मिसेज उत्तर प्रदेश का खिताब

-:विज्ञापन:-



 रायबरेली-डलमऊ के एक प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक की पत्नी को मिसेज उत्तर प्रदेश का खिताब मिला है लखनऊ में आयोजित हुई प्रतियोगिता में पद्मश्री कोल्हापुरी ने सम्मानित किया है।विकासखंड के सभी शिक्षकों ने बधाई दी है। 
   डॉ रंजना वाजपेई के पति संतोष कुमार प्राथमिक विद्यालय नरसवां में सहायक अध्यापक है।डॉक्टर रंजना खुद इतिहास विषय की प्रवक्ता है और बछरावां के आश्रम पद्धति विद्यालय में कार्यरत है पिछले दिनों एक निजी संस्था के द्वारा रायबरेली में आयोजित हुई प्रतियोगिता में उन्हें विजेता घोषित किया गया इसके बाद रविवार को लखनऊ मे क्रिएटिव आई फाउंडेशन द्वारा आयोजित भव्य सौंदर्य प्रतियोगिता में मिसेज उत्तर प्रदेश 2026 का विजेता घोषित किया गया। इस प्रतियोगिता में डॉक्टर रंजना वाजपेई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मिसेज उत्तर प्रदेश सीजन 3 का स्थान हासिल किया इसके साथ ही निर्णायक मंडल ने उनकी प्रतिभा से प्रभावित होकर तीन अन्य विशेष उप शीर्षकों से नवाजा है। डॉक्टर रंजना वाजपेई ने मिस प्राइड ऑफ स्टेट 2026, मिसेज एलिगेंट 2026 और क्वीन ऑफ़ एक्सीलेंस के खिताब अपने नाम किये है। एक पैर मे समस्या होने के बावजूद उन्होंने अपने आत्मविश्वास और जुनून के दम पर बचपन से इस सपने को पूरा करने के लिए अथक परिश्रम किया।उन्होंने रैंप वॉक टैलेंट राउंड और पर्सनैलिटी राउंड में बेहतरीन प्रदर्शन किया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रही बॉलीवुड अभिनेत्री व पद्म श्री कोल्हापुरी ने उन्हें सम्मानित किया। शिक्षक की पत्नी की सफलता पर शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी है।