रायबरेली-ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य कैंप का किया गया आयोजन

रायबरेली-ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य कैंप का किया गया आयोजन

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


सतांव रायबरेली। ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से फीनिक्स हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर, रायबरेली द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।यह शिविर कृष्णपुर ताला पंचायत सम्राट मेडिकल स्टोर, काका मार्केट के निकट आयोजित हुआ। जिसमें आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में लोगों ने सहभागिता की।शिविर में फीनिक्स हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों एवं उनकी मेडिकल टीम द्वारा मरीजों की निःशुल्क जांच, चिकित्सकीय परामर्श तथा फ्री दवाओं का वितरण किया गया। इस दौरान करीब पाँच सौ मरीजों की जांच कर उन्हें निःशुल्क उपचार प्रदान किया गया। शिविर के संबंध में जानकारी देते हुए इरशाद ने बताया कि यहां आने वाले मरीजों में गठिया के रोगियों की संख्या सबसे अधिक रही। इसके साथ ही महिलाओं में लिकोरिया (सफेद पानी की समस्या) तथा पैरों में ऐंठन से पीड़ित मरीज भी बड़ी संख्या में शिविर में पहुंचे।वहीं डॉ.सईद ने बताया कि शिविर में लो बैक पेन (कमर दर्द) से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक देखने को मिली, साथ ही जनरल रोगों जैसे बुखार, सर्दी-खांसी, कमजोरी आदि के मरीज भी बड़ी संख्या में जांच के लिए आए। डॉक्टरों द्वारा सभी मरीजों को आवश्यक दवाएं देने के साथ-साथ रोगों से बचाव एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी गई। शिविर में महिलाओं,बुजुर्गों और बच्चों की विशेष रूप से जांच की गई।स्थानीय लोगों ने फीनिक्स हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर की इस जनहितकारी पहल की सराहना की। आयोजन को सफल बनाने में मेडिकल स्टाफ एवं सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। फीनिक्स हॉस्पिटल प्रबंधन ने भविष्य में भी ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की बात कही।