रायबरेली में अराजकतत्वों ने बरात में शामिल होने आए युवक की कार का शीशा तोड़ा

रायबरेली में अराजकतत्वों ने बरात में शामिल होने आए युवक की कार का शीशा तोड़ा

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली

में गुरुवार की रात नसीराबाद थाना क्षेत्र के कांटा गांव में बरात के दौरान अराजकतत्वों ने एक कार का शीशा तोड़ दिया। गांव निवासी संपता मौर्या के यहां अमेठी के पूरबगांव बनबसा से बरात आई थी। बरात में बहादुर क्षेत्र से विनोद मौर्य भी शामिल हुए थे। विनोद ने बताया कि लगभग 9.30 बजे वह अपनी कार खड़ी करके द्वार पूजा में शामिल होने बैठे थे। द्वार पूजा सम्पन्न होने के बाद जब वह गाड़ी के पास पहुंचे तो देखा कि कार के आगे और पीछे का शीशा ईंट मारकर तोड़ा गया था। ग्रामीणों के अनुसार, तीन-चार युवक मुंह में अंगोछा बांधकर आए थे। पत्थर मारकर मौके से फरार हो गए।