रायबरेली - राज्यमंत्री ने बूथ लेवल एजेंट एवं जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक

रायबरेली - राज्यमंत्री ने बूथ लेवल एजेंट एवं जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

मतदाता सूची में नव मतदाताओं के नाम बढ़ाने के लिए सभी को किया जागरूक

बछरावां, रायबरेली- प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने गुरुवार को कस्बे में स्थित दयानंद पीजी कॉलेज में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत वर्ष 2026 में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नागरिकों के नाम मतदाता सूची में बढ़वाने के लिए क्षेत्र के बूथ लेवल एजेंट एवं पार्टी के जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जन समूह को निर्देशित करते हुए कहा कि आप सभी भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत वर्ष 2026 में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी नव मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में बढ़वाने का कार्य करें और गांवों में जाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करें। ताकि प्रत्येक मतदाता चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने राष्ट्र को सशक्त बनाने में अपनी अहम भूमिका निभा सके। साथ ही साथ उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से उक्त कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने का आवाहन किया और सभी नव मतदाताओं के आवश्यक दस्तावेज बूथ लेवल ऑफिसर को उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित भी किया, ताकि कोई भी मतदाता मतदान से वंचित न रहने पाए। उक्त बैठक के पूर्व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह के द्वारा उक्त कालेज के प्रांगण में मौजूद क्षेत्र के गांधी मुंशी चंद्रिका प्रसाद गुरु जी की समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया एवं उनकी मूर्ति का माल्यार्पण किया गया। तद्उपरांत कार्यक्रम आयोजकों के द्वारा राज्यमंत्री का माल्यार्पण, पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन क्षेत्र के वरिष्ठ शिक्षाविद एवं कवि भगवान कुमार अवस्थी के द्वारा किया गया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी, दयानंद पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, सुरेंद्र सिंह, डॉक्टर मारुति मिश्रा, अमन सिंह दउवा, भूमंडल शुक्ला, सुनील सागर, शिवम मिश्रा, अरुण नारायण, शरद सिंह, सरोज गौतम सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, बूथ लेवल एजेंट एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।