केन्द्रीय कृषि मंत्री ने पीडब्ल्यू गेस्ट हाउस में की बैठक

केन्द्रीय कृषि मंत्री ने पीडब्ल्यू गेस्ट हाउस में की बैठक

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824


पात्र किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से करें लाभान्वित: कृषि मंत्री

रायबरेली-केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि देश में किसानों के लिए केन्द्र सरकार द्वारा विभिन्न योजनाए चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की सभी प्रकार के समस्याओं के निदान हेतु एफ0पी0ओ0 (किसान उत्पादक संगठन) ने किसानों के हित में सकरात्मक कदम बढ़ाया है। जिसमें कृषि, दुग्ध उत्पादक, मछली पालक, पोल्ट्री फार्म, मधुमक्खी पालक किसान आदि पात्र किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पात्र किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से लाभान्वित किया जाए।
मा0 केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में आज पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जनपद के किसानों के लिए केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं संबंधित बैठक की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिनेश प्रताप सिंह, जिलाधिकारी श्रीमती माला श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक श्री आलोक प्रियदर्शी, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती पूजा यादव, जिला प्रशासन श्री प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष रामदेव पाल सहित जिला कृषि अधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।  
बैठक में जिलाधिकारी श्रीमती माला श्रीवास्तव द्वारा मा0 केन्द्रीय कृषि मंत्री को जनपद के पात्र किसानों को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से लाभान्वित किये जाने के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। बैठक में मा0 केन्द्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों को किसान उत्पादक संगठनों से जोड़ा जाए। जिसमें किसानों को सस्ते दामों पर बीज, खाद, उर्वरक, कीटनाशक, मशीनरी, ग्रीन हाउस, पॉलीहाउस, कृषि तकनीक, मार्केट लिंकेज, ट्रेनिंग, नेटवर्किंग, आर्थिक मदद और तकनीकी सहयोग उपलब्ध करवाया जाता है, ताकि किसान का मनोबल बढ़े और वो खेती में बिना किसी अड़चन के बेहतर प्रदर्शन कर सके। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध नबार्ड आदि सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक भी कराई जाए, जिससे किसानों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए किसान उत्पादक संगठन से जुड़कर बीज, खाद, मशीनरी, मार्केट लिंकेज, ट्रेनिंग, नेटवर्किंग, आर्थिक और तकनीकी सहायता ले सकते हैं, ये किसानों के लिए वरदान साबित हो रही हैं।
केन्द्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि जनपद में मिलेट के बारें मे प्रचार प्रसार किया जाए जिससे लोग मोटे अनाज के बारे में जागरूक हो सके। उन्होंने कहा कि मिलेट के लिए स्कूल व विद्यालय के बच्चों को अपने भोजन में मिलेट्स (मोटे अनाज) का उपयोग बढ़ाने हेतु उसके स्वास्थ्य लाभ के विषय में जानकारी भी दी जाये।