रायबरेली- ऊंचाहार स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही जाने क्या❓

रायबरेली- ऊंचाहार स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही जाने क्या❓

-:विज्ञापन:-



  रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली- जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते सरकार के लाख प्रयास के बावजूद आमजन मानस को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का खामियाजा जनता को भोगना पड़ रहा है। स्वास्थ्य केंद्र के टीका करण कक्ष में एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमे महिला स्वास्थ्य कर्मी आराम फरमाते नजर आ रही हैं। 
           क्षेत्र के सरबहदा गांव निवासी वेदान्त का कहना है।कि बुधवार को वह अपनी पत्नी अनीता देवी उम्र 28वर्ष गर्भवती होने पर दूसरा टीका लगवाने नगर के सामुदायिक केंद्र करीब तीन बजकर तीस मिनट पर पहुंचा तो वहां देखा कि टीका करण कक्ष में एक महिला स्वास्थ्य कर्मी लिखापढ़ी करती नजर आई तो वही अन्य दो लोग आराम फरमा रही थीं। आरोप है। कि जब पत्नी को टीका लगाने की बात कही तो मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने समय ज्यादा होने की बात कह कर टीका लगाने से साफ मना कर दिया। जिसके बाद गर्भवती महिला के तीमारदार ने आराम फरमाते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वायर वीडियो के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। हालांकि कि :आर एक्सप्रेस:वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।वही इस बाबत सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज शुक्ला ने बताया कि बुधवार को क्षेत्र में टीका लगाया जाता है। किसी कारण बस टीका नहीं लगा तो अगले दिन टीका लगवाया जाएगा। बाकी एनम की तबीयत खराब होने के कारण वह आराम कर रही थी।लापरवाही के आरोप के मामले में जांच की जाएगी।