रायबरेली-मायावती के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर बसपाइयों ने बांटे कंबल

रायबरेली-मायावती के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर बसपाइयों ने बांटे कंबल

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


महराजगंज रायबरेली। बहुजन समाज पार्टी के द्वारा बछरावां विधानसभा के मुरैनी ग्राम पंचायत में सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल बांटे गए। बसपा नेता द्वारिका सिंह के द्वारा मुरैनी ग्राम पंचायत में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें बसपा जिला प्रभारी रामकुमार गौतम बसपा जिला अध्यक्ष रत्नेश चौधरी विधानसभा प्रभारी नीरज पासी व बछरावां विधानसभा से विधायक का चुनाव लड़ चुकी लाजवंती कुरील ने बताया कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हम सब की अगवा मायावती का जन्म दिवस 15 जनवरी को पड़ रहा है।  जिसे जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जाएगा उन्होंने बताया लाजवंती केयर फाउंडेशन के तहत लगभग 100 लोगों को मुरैनी ग्राम पंचायत में कंबल बांटने का कार्य किया गया है और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिवस की भी सूचना दी गई है कि कल लखनऊ में कार्यक्रम होने हैं आप लोग अधिक अधिक तादाद में पहुंचे। इस मौके पर संतोष कुमार गौतम विधानसभा अध्यक्ष बछरावां, उपाध्यक्ष द्वारिका सिंह, पवन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।