रायबरेली - राधा कृष्ण मंदिर से चोरी की हुई अष्टधातु की मूर्तियां सकुशल हुई बरामद

रायबरेली - राधा कृष्ण मंदिर से चोरी की हुई अष्टधातु की मूर्तियां सकुशल हुई बरामद

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

पुलिस में मूर्तियों को अपने कब्जे में लेकर मंदिर के पुजारी को सौपा

शिवगढ़ , रायबरेली- बीते दिनांक 23 जनवरी 2026 की रात ग्राम देहली में कल्पना पांडे पत्नी गंगा प्रसाद पांडे निवासी ग्राम देहली थाना शिवगढ़ जनपद रायबरेली के घर के सामने बने राधा स्वामी मंदिर से राधा कृष्ण की अष्टधातु की मूर्तियां अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर ली गई थी। जिसके संबंध में थाना शिवगढ़ पर दिनांक 24 जनवरी 2026 को मुकदमा अपराध संख्या 20/ 2026 धारा 305 बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया तथा पुलिस द्वारा टीम गठित कर घटना के खुलासे हेतु प्रयास किये जा रहे थे। इसी क्रम में दिनांक 28 जनवरी 2026 को थाना शिवगढ़ पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त से संबंधित चोरी हुई मूर्तियां ग्राम नबीपुर तथा ग्राम लदई के पुरवा के मध्य से ग्राम हसनपुर थाना लोनी कटरा जनपद बाराबंकी की तरफ जाने वाले रास्ते के किनारे लावारिस हालत में पड़ी है। उक्त सूचना पर थाना शिवगढ़ पुलिस टीम द्वारा थाना लोनी कटरा जनपद बाराबंकी पुलिस से समन्वय स्थापित कर उपरोक्त राधा कृष्ण की मूर्ति बरामद कर नियमानुसार वादिनी कल्पना पांडे पत्नी गंगा प्रसाद पांडे निवासी ग्राम देहली थाना शिवगढ़ जनपद रायबरेली को सुपुर्द की गई। पुलिस द्वारा विवेचना/जांच के क्रम में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित किया गया है। जिनको शीघ्र ही गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जाएगी। मंदिर के पुजारी के द्वारा शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह एवं उनकी समस्त टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।