रायबरेली-1937 विद्यालयों में निपुण आकलन सर्वे सम्पन्न

रायबरेली-1937 विद्यालयों में निपुण आकलन सर्वे सम्पन्न

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली-जनपद के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण ले रहे डीएलएड प्रशिक्षु बीती 27 जनवरी से जिले भर के परिषदीय विद्यालयों में निपुण आकलन सर्वे कर रहे हैं । प्रशिक्षुओं ने परिषदीय विद्यालयों में बतौर फील्ड इन्वेस्टिगेटर निपुण आकलन सर्वे किया है । निपुण लक्ष्य एप के माध्यम से हुए इस सर्वे में जिले भर के 19 विकास क्षेत्रों के 1937 विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के भाषा व गणित की अभिक्षमता को जाँचा गया है । डायट स्तर पर 8 सदस्यों के साथ तकनीकी विशेषज्ञों की एक टीम ने बीते 10 दिनों में विभिन्न तकनीकी समस्याओं को हल किया ।
डायट में तकनीकी विशेषज्ञों के रूप में ऋषभ , हेमंत रमन,प्रखर चौरसिया,गौरव अवस्थी,गौरव पाठक,आशीष कुमार,सर्वेश पाण्डेय व कुलदीप वर्मा ने कार्य किया । गौरतलब है कि प्रदेश के सभी जनपदों में सर्वे पूर्ण होने के पश्चात निपुण आकलन परिणाम की सूची राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा एक साथ जारी की जाएगी ।
जनपद में निपुण सर्वे के नोडल व डायट प्रवक्ता अभिवेक श्रीवास्तव ने बताया कि डायट प्राचार्या दीपिका चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में डायट प्रशिक्षुओं की टीम ने आवंटित कार्य को समय से सम्पन्न किया है । जनपद रायबरेली में 27 जनवरी से 6 फरवरी तक 10 दिनों में शासन द्वारा आवंटित समस्त विद्यालयों में आकलन सम्पन्न किया गया । आकलन के लिए डायट प्रशिक्षुओं की 143 टीमें लगाई गई थीं ।