रायबरेली-संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में उतराता मिला 10 वर्षीय बालक, मचा हड़कंप

रायबरेली-संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में उतराता मिला 10 वर्षीय बालक, मचा हड़कंप

-:विज्ञापन:-




प्राथमिक परीक्षण के दौरान डॉक्टर ने किया मृत घोषित, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


शिवगढ़ रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ढेकवा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में एक 10 वर्षीय बालक को उतराता हुआ देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जिसे अस्पताल में प्राथमिक परीक्षण के दौरान मृत घोषित होने पर उसके शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बालक अनस पुत्र अलीमुद्दीन उम्र 10 वर्ष निवासी ढेहवा, जो की कक्षा एक का छात्र है, वह बुधवार शाम अपने गांव के बाहर कुम्हरावा माइनर के किनारे किसी काम से गया हुआ था, तभी उधर से निकल रहे ग्रामीणों के द्वारा उक्त बालक को नहर में उतराता हुआ संदिग्ध परिस्थितियों में देखा गया, जिसके पश्चात हड़कंप मच गया। घटना की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई और मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों के द्वारा मृतक बालक अनस को तत्काल इलाज के लिए निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया गया। जहां मौजूद डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक परीक्षण के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया है। घटना के पश्चात मृतक बालक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, वही गांव में मातम पसरा हुआ है। इस बाबत थाना प्रभारी शिवगढ़ राजीव सिंह ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है, मृतक बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।