रायबरेली-जनपद रायबरेली के वीर जवान ने 28 वर्षों तक की भारत माता की सेवा

रायबरेली-जनपद रायबरेली के वीर जवान ने 28 वर्षों तक की भारत माता की सेवा

-:विज्ञापन:-



   रिपोर्ट-सागर तिवारी


रायबरेली-कमांडेंट ऑफिसर सूबेदार के पद से रिटायर हुए विनोद सिंह चौहान मूल रूप से रायबरेली जिले के   अशर्फ़रबाद ग्राम निवासी विनोद सिंह चौहान ने भारतीय सेना में रहकर भारत माता की सेवा की और दुश्मनों से लोहा लिया! 
वही 28 वर्षों बाद सूबेदार के पद से रिटायर होने पर लोगों ने उन्हें बधाई दी! विनोद सिंह चौहान के परिवार का भारतीय सेना से बहुत ही पुराना इतिहास रहा है इनके दादा ने भी देश की सेवा की और उनके पिता शिव बरन सिंह ने भारतीय सेना में रहकर देश की सेवा की और  रिटायर हुए! 
इनके बड़े भाई राजेश सिंह चौहान भी भारतीय सेना में रहे और रिटायर हुए विनोद सिंह चौहान के भतीजे दिग्विजय सिंह इस समय भारतीय सेना में रहकर भारत माता की सेवा कर रहे हैं विभिन्न क्षेत्रों में इनकी तैनाती रही  पठानकोट सिकंदराबाद श्रीनगर राजस्थान सहित कारगिल के युद्ध में भी शामिल रहे और दुश्मनों के छक्के छुड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी! वही आज रिटायर होने पर परिवार सहित ग्रामीणों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी