रायबरेली- दलित मां बेटी मारपीट किया घायल,पुलिस के ऊपर विपक्षियों से साठ गांठ का आरोप

रायबरेली- दलित मां बेटी  मारपीट किया घायल,पुलिस के ऊपर विपक्षियों से साठ गांठ का आरोप

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट- सागर तिवारी

ऊँचाहार/रायबरेली--सरकार के द्वारा महिलाओं बच्चियों की सुरक्षा के लिए गठित मिशन शक्ति टीम धरातल पर नहीं उतर पा रही है। जिम्मेदार अधिकारी ही पलीता लगा रहे हैं। दलित मां बेटी  मारपीट में घायल होने के बाद कोतवाली पहुंची पीड़िता ने पुलिस के ऊपर विपक्षियों से साठ गांठ करके सुलह समझौता कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने अपना एक बयान वीडियो बयान देकर इंटर नेट मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने दूसरे दिन दोपहर बाद मेडिकल कराया है। पुलिस मारपीट में दोनों पक्ष घायल होने की बात कहकर मामला दर्ज करके जांच करने की बात कह रही है।
             क्षेत्र के पटेरवा गाँव निवासी रेनू देवी ने बताया कि बुधवार की शाम वो अपनी किशोरी बेटी पायल के साथ घर पर थी, इसी बीच गांव के कुछ लोगों से उसकी कहासुनी हो गई, आरोप है। कि लगभग आधा दर्जन लोगों ने घर में घुसकर उसे व उसकी आठ वर्षीय बेटी को मारपीट कर घायल कर दिया। जिससे मारपीट में महिला का सर फट गया और शरीर में भी चोट आई थी। वही बेटी के पैर में गंभीर चोट लगी थी। बुधवार की शाम को ही पीड़िता लहूलुहान हालत में अपनी पुत्री के साथ कोतवाली पहुंच कर शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। दलित महिला का आरोप है। कि सर से खून बह रहा था। शरीर में कई जगह चोट लगी थी। पुत्री के पैर में चोट होने के कारण वह चल नहीं पा रही थी। इसके बवाजूद पुलिस ने न तो इलाज कराया और न ही मुकदमा दर्ज करके मेडिकल परीक्षण ही कराया। बल्कि सुलह समझौता बाहर से लिखवा लाई और पड़े लिखे न होने के कारण मुकदमा का कागज देने की बात कह कर अंगूठा लगवा लिया। और घर भेज दिया। जब महिला ने दूसरेव्यक्ति से पढ़वाया तो समझौता होने की जानकारी पर पीड़िता की जमीन खिसक गई। दूसरे दिन गुरुवार को अपनी पुत्री के साथ कोतवाली पहुंची महिला ने बिना जानकारी के समझौता लिखवाने की बात कहकर अपना एक बयान जारी किया। और।हंगामा करना शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस की फजीहत होने लगी तब पुलिस ने गुरुवार दोपहर बाद मामला दर्ज करके मां बेटी का मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस के मुताबिक मारपीट में दोनों पक्षों की महिलाए घायल हुई। तहरीर के आधार पर दोनों तरफ से मामला दर्ज करने की बात कह रही है।