रायबरेली-ऊंचाहार में पहले इश्क , फिर सेक्स, अब दहेज ने तोड़ दिया सपना , जानिए पूरा मामला

रायबरेली-ऊंचाहार में पहले इश्क , फिर सेक्स, अब दहेज ने तोड़ दिया सपना , जानिए पूरा मामला

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी


​ऊंचाहार-रायबरेली-: पगले इश्क हुआ , फिर शादी का वादा करके सेक्स , जब वैवाहिक जीवन के हसीन सपने सजाए दुल्हन हाथ में मेंहदी लगाए अपने जीवन साथी का इंतजार करती रही , किंतु अपेक्षित दहेज न मिलने के कारण दूल्हा बारात लेकर नहीं आया । पीड़ित परिवार पुलिस की शरण में पहुंचा है । 
​       मामला नगर क्षेत्र के  गायत्री नगर का है । यहां रहने  वाले अर्जुन अग्रहरी (काल्पनिक नाम)  का  मोहल्ले की ही एक लड़की से पहले इश्क हुआ , फिर लड़की को घर लेजाकर उसके साथ सेक्स किया , उसके बाद शादी तय हुई थी। 5 फरवरी को बारात आनी थी, घर में खुशियों का माहौल था और मेहमानों का आना-जाना शुरू हो चुका था। लेकिन इसी बीच दूल्हा पक्ष ने दहेज की मांग को लेकर शादी से हाथ पीछे खींच लिए। ​पीड़ित  ने बताया कि शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, लेकिन ऐन वक्त पर दूल्हे और उसके परिवार ने दहेज की डिमांड रख दी। मांग पूरी न होने पर उन्होंने बारात लाने से मना कर दिया और शादी तोड़ दी।पीड़ितों  ने ऊंचाहार थाने में तहरीर देकर न्याय की मांग की है। पीड़िता ने बताया कि  उसके साथ शादी का वादा करके काफी समय से शारीरिक संबंध बनाया जा रहा था ।  कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि दूल्हा पक्ष को बुलवाया गया है । मामले की गहनता से जांच करके कार्रवाई की जाएगी ।