रो पड़े सपा को कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी,घंटो चला हाई वोल्टेज ड्रामा

रो पड़े सपा को कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी,घंटो चला हाई वोल्टेज ड्रामा

-:विज्ञापन:-

सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी चौ. बिजेंद्र सिंह ने शनिवार को पार्टी पदाधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट में धरना दिया। उन्होंने प्रशासन पर दवाब में आकर अलीगढ़ संसदीय सीट के कोल व शहर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता पर्ची न बांटने का आरोप लगाया।

वह अधिकारियों को ज्ञापन देते हुए भेदभाव का आरोप लगाते हुए भावुक होकर रोने लगे। जमीन पर लेटकर विरोध जताया। कहा कि, अगर मतदाताओं को पर्ची नहीं मिली तो फिर कलक्ट्रेट का घेराव करेंगे।

सपा प्रत्याशी शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर इन्होंने अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान यह डीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट व एडीएम प्रशासन पंकज कुमार भी जानकारी मिलने पर इनके पास पहुंचे और समझाने का प्रयास किया।

10 प्रतिशत पर्चियां भी नहीं बांटी

इसी बीच सपा प्रत्याशी ने कहा कि बीएलओ को पर्चियों के वितरण की जिम्मेदारी दी गई है। लेकिन, अधिकांश मुहल्ले, कालोनी और बस्तियों में अभी तक 10 प्रतिशत भी पर्चियां नहीं बांटी गई हैं। ऐसे में उन्हें मजबूरन अपना चुनाव प्रचार छोड़कर धरने पर बैठना पड़ा है। उन्होंने चेतवानी दी है,अगर 23 तारीख तक पर्चियां नहीं बांटी तो वह 11 बजे दस हजार लोगों के जिला मुख्यालय का घेराव करेंगे। करीब एक घंटे तक कलक्ट्रेट पर हाई वोल्टेज ड्रामा समाप्त हुआ।

इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर, पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश यादव, वरिष्ठ सपा नेता विनोद सविता, पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इश्हाक, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, सुमंत किशोर सिंह और अन्य मौजूद रहे।