रायबरेली में चलती बाइक पर रील बनाना पड़ा भारी... खड़े कंटेनर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की मौत

रायबरेली में चलती बाइक पर रील बनाना पड़ा भारी... खड़े कंटेनर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की मौत

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली-रायबरेली-लालगंज मार्ग पर आधार शिला कॉलेज के पास बुधवार की शाम बाइक सवार दो लोग चलती बाइक पर रील बनाते समय सड़क किनारे खड़े कंटेनर में पीछे से टकरा गए।

घटना में बाइक चला रहे युवक और पीछे बैठे किशोर को गंभीर चोटें आई।

पुलिस और आस-पास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी जतुवा टप्पा पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि किशोर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

केसरुवा निवासी 19 वर्षीय सुभाष व 16 वर्षीय कृष्ण कुमार बुधवार को किसी काम से कस्बा आए थे। शाम के समय वे बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने बाइक चलाते समय ही रील मोबाइल पर बनाना शुरू कर दिया। जैसे ही वे आधारशिला कॉलेज के पास पहुंचे, बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े कंटेनर में पीछे से टकरा गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये देख आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगाें की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जतुवा टप्पा भेजा, जहां ईएमओ डॉ. अश्वनी यादव ने सुभाष को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के चलते कृष्ण कुमार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

गुरुबक्शगंज थानाध्यक्ष संजय सिंह का कहना है कि चलती बाइक पर रील बनाते समय हादसा होने की सूचना मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।