रायबरेली:भाजपा नेता अनुष्ठान सिंह जहाजी के नेतृत्व में 14 वर्षों बाद शुरू हुआ रामपुर भवानीपुर संपर्क मार्ग का निर्माण, ग्रामीणों में उत्साह

रायबरेली:भाजपा नेता अनुष्ठान सिंह जहाजी के नेतृत्व में 14 वर्षों बाद शुरू हुआ रामपुर भवानीपुर संपर्क मार्ग का निर्माण, ग्रामीणों में उत्साह

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली: 14 वर्षों बाद शुरू हुआ रामपुर भवानीपुर संपर्क मार्ग का निर्माण, ग्रामीणों में उत्साह

रायबरेली जनपद के डलमऊ तहसील क्षेत्र में वर्षों से जर्जर पड़े रामपुर भवानीपुर संपर्क मार्ग के निर्माण का कार्य आखिरकार शुरू हो गया। लोक निर्माण विभाग द्वारा करीब 14 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद इस मार्ग पर डामर व सीसी रोड का कार्य आज विधिवत रूप से प्रारंभ किया गया।
इस कार्य को शुरू कराने में भाजपा नेता अनुष्ठान सिंह जहाजी की अहम भूमिका रही। उन्होंने क्षेत्र की जनता की मूलभूत समस्याओं को लेकर लगातार प्रयास किए, जिसके परिणामस्वरूप आज ग्रामीणों को इस बहुप्रतीक्षित सड़क की सौगात मिली।
सड़क निर्माण कार्य शुरू होते ही ग्रामवासियों में भारी उत्साह देखने को मिला। खुशी के इस अवसर पर ग्रामीणों ने गांव के मंदिर में लड्डू चढ़ाकर प्रसाद वितरण किया और एक-दूसरे को बधाइयां दीं। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क के बनने से आवागमन सुगम होगा, किसानों, छात्रों और मरीजों को खासा लाभ मिलेगा।
भाजपा नेता अनुष्ठान सिंह जहाजी ने कहा कि जनता की मूलभूत सुविधाएं उनकी प्राथमिकता हैं और आगे भी क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास जारी रहेंगे। वहीं ग्रामीणों ने सड़क निर्माण शुरू होने पर जनप्रतिनिधियों और लोक निर्माण विभाग का आभार जताया।
फिलहाल सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है और ग्रामीणों को उम्मीद है कि शीघ्र ही उन्हें एक मजबूत और सुगम संपर्क मार्ग मिलेगा, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति