Raibareli- ऊंचाहार कोतवाली में महिला डेक्स की सिपाही पर पीड़िता को डाटकर भगाने का आरोप

Raibareli- ऊंचाहार कोतवाली में महिला डेक्स की सिपाही पर पीड़िता को डाटकर भगाने का आरोप
Raibareli- ऊंचाहार कोतवाली में महिला डेक्स की सिपाही पर पीड़िता को डाटकर भगाने का आरोप

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी 
मो-8742935637

ऊंचाहार-रायबराली-  एक गांव निवासी महिला का आरोप है कि फटहा मजरे रसूलपुर गांव निवासी युवक उसके घर आता जाता था। इसी बीच उसकी नातिन को शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। तीन दिन पूर्व उसकी नातिन को भगा ले गया। महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। वही महिला का आरोप है कि पिछले दो दिनो से मै कोतवाली महिला डेस्क पर प्रर्थना पत्र देने जाती हू तो वहा पर मौजूद महिला सिपाही डाटकर कर भगा देती है।

         महिला का आरोप है कि उक्त गांव निवासी युवक का करीब डेढ़ वर्षों से उसके घर आना जाना रहता था। इसी बीच उसने नातिन को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर उससे लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। गत रविवार को उसकी नातिन को अपने साथ घर भगा ले गया। पता चलने पर जब महिला उसके घर गई तो उसके परिजन 30 हजार रुपए देकर नातिन को लेकर जाने को कह रहे हैं। युवती का कहना है कि उसके प्रेमी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए हैं। यदि प्रेमी ने उसे नहीं अपनाया तो वह आत्महत्या कर लेगी। कोतवाल प्रभारी अजय यादव ने  बताया कि मामले की जानकारी नही है प्रर्थना पत्र मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।