रायबरेली-दर्दनाक सड़क हादसे में गई मासूम की जान, मचा कोहराम

रायबरेली-दर्दनाक सड़क हादसे में गई मासूम की जान, मचा कोहराम

-:विज्ञापन:-



पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा, अज्ञात ट्रक की तलाश जारी

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647



शिवगढ़ रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांदा बहराइच राजमार्ग पर रानीखेड़ा गांव के पास उस समय कोहराम मच गया, जब एक दर्दनाक सड़क हादसे में 1 वर्षीय मासूम की मौत हो गई।  उक्त स्थान पर घटित हुई इस दर्दनाक घटना से आसपास के गांवों में सन्नाटा पसर गया है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार रीना पत्नी मोनू निवासी केसर खेड़ा मजरे गूढा, जो कि अपने भाई के साथ अपनी एक तीन वर्षीय बेटी और एक वर्षीय मासूम बेटे वेदांत को लेकर बछरावा दवाई लेने आई हुई थी, जैसे ही वह बछरावां से वापस अपने घर जा रही थी, तभी रानीखेड़ा गांव के पास रीना की गोद में मौजूद उनका एक वर्षीय मासूम बेटा वेदांत उसकी गोदी से उछलकर पीछे की तरफ सड़क मार्ग पर गिर गया, जब तक वह कुछ समझ पाती, तब तक पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने उस मासूम को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वही मासूम को कुचलने के पश्चात अज्ञात ट्रक चालक मय वाहन सहित मौके से फरार हो गया। इस दर्दनाक घटना के पश्चात उक्त घटना स्थल पर कोहराम मच गया और देखते ही देखते ग्रामीण सैकड़ो की संख्या में घटना स्थल पर पहुंच गए। वहीं उक्त हाईवे मार्ग से गुजर रहे वाहनों ने भी अपने वाहनों को रोक लिया, जिससे मार्ग पर जाम की भी स्थिति उत्पन्न हो गई। उक्त दर्दनाक घटना की जानकारी तत्काल ग्रामीणों के द्वारा स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक मासूम वेदांत के शव को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। वही अज्ञात ट्रक की भी तलाश पुलिस के द्वारा की जा रही है। इस बाबत थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है, मृतक मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वही अज्ञात ट्रक की तलाश की जा रही है।