Raibareli-वोटर चेतना महाअभियान के तहत बैठक संपन्न

Raibareli-वोटर चेतना महाअभियान के तहत बैठक संपन्न

-:विज्ञापन:-

अमित अवस्थी (गुड्डू)
मो-7007782057
   9838 39 2747



बछरांवा-रायबरेली-गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय सभागार में बछरावां मंडल की वोटर चेतना महाअभियान की तैयारियों के तहत बैठक का आयोजन किया गया । आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अनुभव कक्कर ने कहा की डबल इंजन की सरकार में पूरा देश विकासमय हो गया है । सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कार्यकर्ता निभाएं । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करने पहुंचे राज्यमंत्री वीरेंद्र तिवारी ने कार्यक्रम में बूथ स्तर पर नए वोटर जोड़ने को लेकर आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की।
 कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष जनमेजय सिंह , मंडल अध्यक्ष परवेश वर्मा , जीबी सिंह , हरिओम चतुर्वेदी , सुरेश मौर्या , चैयरमैन शिवेन्द्र सिंह ,आशुतोष रावत सहित पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।