रायबरेली-बालिकाओं के सशक्त एवं मुखर बनाने का सशक्त माध्यम साबित हुआ है मीना मंच

रायबरेली-बालिकाओं के सशक्त एवं मुखर बनाने का सशक्त माध्यम साबित हुआ है मीना मंच

-:विज्ञापन:-




मीना मंच सुगमकर्ताओ के दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा लखनऊ द्वारा बालिकाओं के सशक्तिकरण उन्हें मुखर तथा सजग और जागरूक बनाने के उद्देश्य से सभी उच्च प्राथमिक एवं केजीबीवी तथा कंपोजिट विद्यालयों में मीना मंच कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। कार्यक्रम को विद्यालय स्तर पर प्रभावशाली तरीके से संचालित करने में पावर एंजेल को सहयोग हेतु एक सक्रिय शिक्षिका को सुगमकर्ता के रूप में नामित किया गया है। राहुल सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के दिशा निर्देश पर  दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का ब्लॉक संसाधन केंद्र बछरावां में खंड शिक्षा अधिकारी इंद्रा देवी की अध्यक्षता में शुक्रवार को समापन किया गया। मास्टर ट्रेनर के रूप में सुनीति सिंह एवं सीमा सिंह ने प्रतिभागी शिक्षिकाओं को मीना मंच को गतिशील एवं क्रियाशील बनाने तथा पावर एंजेल को सशक्त बनाने तथा उन्हें निर्णय लेने खुलकर बातचीत करने के बारे में विधिवत जानकारी दी गई। जनपदीय नोडल मीना मंच एस०एस० पाण्डेय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बालिकाओं के सशक्तिकरण उन्हें मुखर तथा सजग और जागरूक बनाने में मीना मंच सशक्त माध्यम साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शनिवार सभी विद्यालयों में परियोजना से निर्धारित वार्षिक कैलेंडर के अनुसार पावर एंजेल के सहयोग से मंच का संचालन किया जाता है। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों से टूल 10 भरने एवं अभिलेखी करण तथा हेल्पलाइन नंबर और संकोच तथा झिझक दूर करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। इस अवसर पर रुचि लोगानी रिचा गोस्वामी प्रीति द्विवेदी वंदना पटेल शिक्षा दीक्षित निशा शुक्ला सहित कार्यालय स्टाफ अनूप एवं आदित्य उपस्थित रहे।