रायबरेली-दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

रायबरेली-दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत मदारखेड़ा मजरे नीवा गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का एक वीडियो बड़ी तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उक्त वायरल वीडियो के विषय में जब अत्यधिक पड़ताल की गई तो पता चला कि यह वायरल वीडियो उक्त गांव के रहने वाले दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर 10 से 12 वर्ष पूर्व से चले आ रहे विवाद के दौरान रविवार सुबह हुई मारपीट का है, जो रविवार की देर शाम तकरीबन 5:00 के आसपास सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि विवाद के दौरान हो रही कहासुनी के बीच कुछ दबंग हाथों में लाठी डंडा लेकर कुछ महिलाओं व पुरुषों पर प्रहार करते हुए नजर आ रहे हैं और भद्दी भद्दी गालियाँ भी देते हुए नजर आ रहे हैं। मारपीट का उक्त वीडियो वायरल होने के पश्चात क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और लोग दबंगों के अंदर से पुलिस का भय खत्म होने की बात के साथ-साथ आम जनमानस की  सुरक्षा पर भी चर्चाएं करते हुए नजर आ रहे हैं। फिलहाल वीडियो वायरल होने के पश्चात क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग पुलिस की कार्यवाही की ओर टकटकी लगाए हुए देख रहे हैं।