रायबरेली-अज्ञात कारणों के चलते किशोर ने लगाई फांसी,मौत,,,,,

रायबरेली-अज्ञात कारणों के चलते किशोर ने लगाई फांसी,मौत,,,,,

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी



ऊंचाहार-रायबरेली-अज्ञात कारणों के चलते किशोर ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
मामला क्षेत्र के पट्टी रहस कैथवल गाँव का है, गाँव निवासी राजकुमार का 17 वर्षीय पुत्र विकास कुमार मदारीगंज स्थित शिवमंगल मौर्य इंटर कालेज में 9 वीं का छात्र था,उसके पिता राजकुमार व बड़ा भाई फरीदाबाद में रहकर रोजी रोजगार कर परिवार का भरण पोषण करते है, बुधवार की दोपहर विकास ने घर के भीतर कमरे में पंखे के हुक से रस्सी बांधकर फाँसी के सहारे लटककर आत्महत्या कर ली, उसकी बहन आशिका जब स्कूल से पढ़कर घर पहुंची तो उसने भाई को फाँसी के फंदे से लटकते हुए पाया, उसके शोर मचाने पर सैकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठा हो गये और सूचना पुलिस को दी गई, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है रिपोर्ट आने पर असली कारणों का पता चल सकेगा।