रायबरेली:ऊंचाहार के शारदा सहायक नहर में एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी,,,,?

रायबरेली:ऊंचाहार के शारदा सहायक नहर में एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी,,,,?

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार (रायबरेली):कोतवाली क्षेत्र के तहरा गांव के पास शुक्रबार शाम शारदा सहायक नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। शव मिलने की सूचना तेजी से फैली, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल ऊंचाहार पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही ऊंचाहार कोतवाल अजय कुमार राय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से काफी मशक्कत के बाद शव को नहर से बाहर निकाला।
शव को बाहर निकालने के बाद पुलिस ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों और आसपास के लोगों से उसकी पहचान कराने का प्रयास किया। हालांकि, काफी प्रयासों के बावजूद शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। शव की स्थिति को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि वह काफी समय से पानी में था, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस अब आसपास के थानों से संपर्क कर रही है और हाल ही में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों का मिलान कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों और समय का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।