वंदे भारत ट्रेन में पथराव मामले का आया CCTV फुटेज ऑर रिकॉर्ड, नयापुरवा के पास की निकली घटना

वंदे भारत ट्रेन में पथराव मामले का आया CCTV फुटेज ऑर रिकॉर्ड, नयापुरवा के पास की निकली घटना

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली-वंदेभारत ट्रेन पर हुए पथराव की घटना को लेकर आरपीएफ की मांगे गए रिपोर्ट के आधार पर घटनास्थल शहर के नयापुरवा के पास का निकला है। आरपीएफ ने विवेचना शुरू शुक्रवार से कर दी है।

बता दें कि सोमवार ( दो फरवरी ) की देर शाम प्रयागराज से गोरखपुर जा रही गाड़ी संख्या 22550 वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन में पत्थरबाजी की घटना हुई थी। इसकाे लेकर आरपीएफ ने वंदेभारत एक्सप्रेस के बोगी नंबर सी-6 के सीट नंबर 20 पर लगे सीसीटीवी फुटेज की मांग गोरखपुर से की गई थी।

आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एके सिंह का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज शुक्रवार को आ गए हैं। इसके रिकार्ड के अनुसार रेलवे गेट नंबर 27 से दरियापुर के मध्य नयापुरवा पास की घटना निकला है। इसके आधार पर विवेचना आरपीएफ उप निरीक्षक नरसीराम गुर्जर को सौंपी गई है। फुटेज के बाद पर संदिग्ध की जांच जारी कर दी गई है। जल्द पत्थरबाजी करने वाले को गिरफ्तार किया जाएगा।