रायबरेली-धूमधाम के साथ संपन्न हुआ लेखाकार बाबू का विदाई समारोह कार्यक्रम

रायबरेली-धूमधाम के साथ संपन्न हुआ लेखाकार बाबू का विदाई समारोह कार्यक्रम

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। बीते शनिवार की देर शाम स्थानीय विकासखंड कार्यालय में लेखाकार बाबू के पद पर तैनात रामखेलावन के 31 जनवरी को सेवानिवृत्त होने के पश्चात उनका विदाई समारोह ब्लॉक प्रांगण में स्थित सभागार में धूमधाम के साथ संपन्न किया गया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अमन सिंह दउवा, प्रधान संघ अध्यक्ष अरुण नारायण एवं खंड विकास अधिकारी बछरावां शिवबहादुर सिंह ने लेखाकार बाबू रामखेलावन का एक बड़े माले से माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेट कर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी शिवबहादुर सिंह ने सेवानिवृत होने के पश्चात लेखाकार बाबू रामखेलावन के स्वस्थ जीवन की ईश्वर से कामना की। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अमन सिंह दउवा ने विकासखंड परिसर में अपने पद पर बिताए गए उनके स्वर्णिम कार्यकाल को याद करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस मौके पर एडीओ पंचायत अभिषेक सिंह, ग्राम विकास अधिकारी आलोक शुक्ला,ग्राम विकास अधिकारी शिखर शुक्ला, ग्राम विकास अधिकारी सुशील यादव, सहित अन्य ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम प्रधानगण एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।