रायबरेली-महाराजा सुहेलदेव पासी जयंती पर निकाली गई जागरूकता पदयात्रा

रायबरेली-महाराजा सुहेलदेव पासी जयंती पर निकाली गई जागरूकता पदयात्रा

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


शिवगढ़ रायबरेली। विकासक्षेत्र की ग्राम पंचायत देहली में महाराजा सुहेलदेव आर्मी द्वारा वीर शिरोमणि महाराजा सुहेलदेव पासी की जयन्ती हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन देहली ग्राम पंचायत के बलेथा तिराहे पर किया गया, जिसकी अगुवाई महाराजा सुहेलदेव आर्मी के बछरावां विधानसभा अध्यक्ष अनिल पासी, महामंत्री सुनील पासी, महासचिव संतशरण एवं शिवगढ़ ब्लॉक सचिव संतबक्स ने की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने महाराजा सुहेलदेव के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके शौर्य, बलिदान व सामाजिक न्याय के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।जिसके पश्चात जागरूकता पदयात्रा निकाली गई, जो बलेथा तिराहे से प्रारम्भ होकर गढ़ी, पूरे तिलकराम, बलभद्र खेड़ा होते हुए पुनः बलेथा तिराहे पर आकर समाप्त हुई। पदयात्रा के दौरान जयघोष के साथ वातावरण गुंजायमान रहा। इस मौके पर लल्लन पासी सहित भारी संख्या में ग्रामीण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।