रायबरेली-ऊँचाहार पुलिस की बड़ी सफलता:गाजी ट्रेडर्स में हुई चोरी का खुलासा, स्कोर्पियो सवार शातिर चोर गिरफ्तार

रायबरेली-ऊँचाहार पुलिस की बड़ी सफलता:गाजी ट्रेडर्स में हुई चोरी का खुलासा, स्कोर्पियो सवार शातिर चोर गिरफ्तार

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट-सागर तिवारी




ऊँचाहार (रायबरेली) कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पिछले महीने 'गाजी ट्रेडर्स' की दुकान पर हुई सनसनीखेज चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक अंतरजनपदीय अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।विगत माह, ऊँचाहार कस्बे के मास्टरगंज मोहल्ले में स्थित गाजी ट्रेडर्स की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया था। शातिर चोर सफेद रंग की स्कोर्पियो कार में सवार होकर आए थे और दुकान से कीमती सामान समेटकर फरार हो गए थे। यह पूरी वारदात दुकान के पास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई थी। घटना के बाद पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी।कोतवाली प्रभारी अजय कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार संदिग्धों पर नजर रखे हुए थी। मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए बुधवार को पुलिस ने सवैया धनी रेलवे क्रॉसिंग के पास घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस ने लखनऊ निवासी एक अभियुक्त को धर दबोचा।
अभियुक्त रवि रावत
निवासी: मोहल्ला उतरी बंगला बाजार, थाना आशियाना, जनपद लखनऊ।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी की वारदात में इस्तेमाल की गई सफेद स्कोर्पियो कार और दुकान से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, यह एक संगठित गिरोह का हिस्सा है जो लग्जरी वाहनों का उपयोग कर चोरी की वारदातों को अंजाम देता है।कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।