रायबरेली-ऊंचाहार में अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गम्भीर रूप से घायल,रेफर

रायबरेली-ऊंचाहार में अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गम्भीर रूप से घायल,रेफर

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सवैया राजे गांवों स्थित नहर के पास उसकी अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई।निरंजनपुर मजरे खुर्रमपुर निवासी 24 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार पुत्र छेदीलाल शुक्रवार रात करीब 8 बजे ऊंचाहार सवैया तिराहा से अपने घर निरंजनपुर जा रहे थे। सवैया राजे गांव के पास नहर के समीप उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि धर्मेंद्र को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ऊंचाहार ले जाया गया।
सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर मनोज शुक्ल ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत नाजुक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजकर घायल युवक के उपचार की व्यवस्था की गई।