रायबरेली-अरुणाभ फाउंडेशन ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाया एक बड़ा कदम

रायबरेली-अरुणाभ फाउंडेशन ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाया एक बड़ा कदम

-:विज्ञापन:-





पांचवी राज्य स्तरीय महिला बालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन 8 फरवरी से


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित दखिना टोल प्लाजा के निकट शेखपुर दखिना गांव के रहने वाले वरिष्ठ समाजसेवी एवं अध्यक्ष अरुणाभ फाउंडेशन संदीप द्विवेदी के द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वर्गीय बालकृष्ण द्विवेदी स्मारक  ऑल इंडिया प्राइज मनी पांचवी राज्य स्तरीय महिला बालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन उनके द्वारा 8 फरवरी 2026 दिन रविवार से किया जा रहा है। जिस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि लगातार 4 वर्षों से यह प्रतियोगिता पुरुष प्रतियोगिता के रूप में आयोजित की जा रही थी, परंतु अबकी बार महिला खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, महाराणा प्रताप, टी ए वी वाराणसी, गाजियाबाद और बंगाल की टीमें प्रतिभाग कर रही है। इसी कड़ी में उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की है कि आप सभी उक्त प्रतियोगिता के प्रांगण में पहुंचकर खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करें और उनके हुनर एवं कौशल का प्रदर्शन भी देखें।